मध्‍य प्रदेश में गरीबों को 3 माह का राशन निशुल्क मिलेगा : सीएम श‍िवराज

भोपाल।

मध्‍य प्रदेश में गरीबों को 3 माह का राशन निशुल्क मिलेगा, 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा बांटेंगे : सीएम श‍िवराज मुख्यमंत्री शि‍वराज स‍िंंह चौहान ने अपने निवास पर आज प्रदेश के समस्त ज़िलों के कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर बैठक में यह बात कही।

इस दौरान सीएम ने प्रदेश के समस्त ज़िलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि प्रदेश में गरीबों को 3 माह का राशन निशुल्क दिया जाएगा तथा 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा बांटा जाएगा। उन्‍होंने कहा क‍ि लोग 30 अप्रैल तक अनावश्यक न निकलें, बहुत आवश्यकता होने पर बाहर निकलें। सीएम बोले यह संकट का समय है, जो लोग अनुभवी है उन्हें जोड़ें और उनका लाभ लें। केंद्र शासन के चिकित्सा संस्थानों को भी जोड़ें। बड़े महानगरों में 2,000 बिस्तर के अस्पताल खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि होम आइसोलेशन की व्यवस्था सुदृढ़ हो, सभी को किट वितरण सुनिश्चित हो। होम आइसोलेशन में मरीज से दो बार बात की जाए, टेलीमेडिसिन का उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि हमें हर हाल में संक्रमण की चेन को तोड़ना है। सुनिश्चित करें कि सैम्पल देने के बाद लोग बाहर न घूमें। 24 घंटे में टेस्ट रिपोर्ट मिलना आवश्यक है। आपको पूरी छूट है आप ज़िलों में जितनी आवश्यकता हो उतने कोविड केयर सेंटर खोलें।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि किसी भी मोहल्ला, कालोनी, गांव, कस्बे से लोग 30 अप्रैल तक बाहर न निकलें, यह सुनिश्चित किया जाए। लोगों से आग्रह करें कि 30 अप्रेल तक घर में रहें। बहुत आवश्यकता होने पर ही लोग बाहर आकर आवश्यक सामग्री लें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहरों और कस्बों के साथ ही प्रदेश के ग्रामों में भी संक्रमण बढ़ने से रोकना है। ग्रामों में जो सुरक्षित हैं, वे सुरक्षित रहें और बाहर न निकलें। जहांं अधिक संक्रमित रोगी हैं वहां कन्टेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करें। हर स्थिति में संक्रमण की चेन तोड़ना है। रहवासी संघ और स्वैच्छिक संगठन सहयोग करें ताकि जो व्यवस्थाएं छोटी पड़ रही हैं, उन्हें पर्याप्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने खंडवा, बुरहानपुर प्रशासन के संक्रमण नियंत्रण के प्रयासों को सराहनीय बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमित रोगियों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए गए हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लगातार आ रहे हैं। इनका न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी रोगी की साँस की डोर न टूटे।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!