कुंभ मेला हो या रमजान, कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी: अमित शाह

जहांं एक तरफ देश कोरोना नाम की आफत से बाहर निकलने की हरसंभव प्रयास कर रहा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ किया कि कुंभ मेला हो या रमजान, कहीं भी कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन उत्सवों में शामिल होने वाले लोगों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है।

संतों ने पीएम मोदी की मानी अपील: शाह
अमित शाह ने एक चैनेल के साथ बातचीत में कहा कि चाहे कुंभ मेला हो या रमजान हो यहां पर लोग कोरोनो से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल सिद्ध हुए हैं। कोई भी कोरोना नियमों की अनदेखी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं संतो से अपील की व संतों ने उनकी अपील को स्वीकार किया। जिसके बाद 13 में से 12 अखाड़ों ने कुंभ का विसर्जन किया व संतों ने जनता को भी कुंभ में न आने की अपील की। मोदी जी की पहल से कुंभ अब प्रतीकात्मक कुंभ में परिवर्तित हो गया,जो बहुत बड़ी बात है।

कोरोना के हालात के मुताब‍िक राज्य सरकारें खुद लें फैसला: शाह
गृहमंत्री ने आगे कहा कि विगत कुछ महीनों से हमने कोरोना सम्बंधित सभी प्रतिबंध लगाने के अधिकार राज्यों को दिए हैं, क्योंकि आज हर राज्य की स्थिति एक सी नहीं है। इसलिए कोरोना से लड़ने के लिए हर राज्य को अपने यहाँ की स्थिति के हिसाब से खुद निर्णय लेने होंगे और केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर का प्रोडक्शन अभी भी हमारे यहाँ प्रयाप्त मात्रा में हो रहा है, हमने एहतियातन एक्सपोर्ट को बैन किया है।
लेकिन जब आपा धापी होती है तो लोग panic buying करते हैं जिससे shortage आती है। मैं सभी से अपील करता हूं कि अगर डॉक्टर ने आपको कहा है तभी इस इंजेक्शन को लें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!