नई दिल्ली, असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन की लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री बर्मन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता बर्मन दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। बर्मन पहली बार हितेश्वर सैकिया के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 22 अप्रैल से 14 मई 1996 तक रहे थे। इसके बाद वो 2010 में बर्मन एक फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। जब दिवंगत मुख्यमंत्री तरुण गोगोई दिल की सर्जरी के लिए मुंबई गए थे।बर्मन, हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई दोनों सरकारों में मंत्री थे। इनके कार्यकाल में वो स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों के पद को संभाला था। पूर्व मुख्यमंत्री पेशे से डॉक्टर थे 1958 में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था।









