कोरोना के चलते राहुल गांधी ने बंगाल में रद्द की अपनी चुनाव रैलियां

देश में कोरोना वायरस की दूसरी बड़ी तेजी के साथ फैल रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियों को रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने अन्य राजनेताओं से अपनी-अपनी चुनावी रैलियों को रद्द करने की अपील की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड संकट को देखते हुए मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियां रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना खतरा है। इससे कुछ देर पहले राहुल गांधी ने चुनावी राज्य बंगाल में होने वाली सार्वजनिक रैलियों पर ट्वीट कर कहा था, ‘बीमारों और मृतकों की भी इतनी भीड़ पहली बार देखी है।’

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर रायपुर के अस्‍पताल में लगी आग पर दुख जताया था। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, रायपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने की ख़बर दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को मेरी संवेदनाएं। राज्य सरकार से अपील है कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में सभी सहायता दी जाए।

दरअसल, देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन 2 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बंगाल की चुनाव रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी रैलियों को लेकर भी निशाना साधा जा रहा है और लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। बंगाल में चुनावी रैलियों और रोड शो में बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है और कोरोना भी हर दिन बड़ा छलांग लगाता जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!