रेमडेसिविर सप्लायर को परेशान कर रही उद्धव सरकार :फडणवीस

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार केंद्रशासित प्रदेश दमन के एक रेमडेसिविर आपूर्तिकर्ता को परेशान कर रही है, क्योंकि राज्य में इस दवाई की आपूर्ति के लिए भाजपा नेताओं ने उससे संपर्क साधा था। फडणवीस ने शनिवार रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘दमन स्थित ब्रुक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रेमडेसिविर की निर्यातक है। महाराष्ट्र में इस दवा की कमी को देखते हुए हमने उससे संपर्क साधा था और इसकी खेप राज्य में भेजने को कहा था। हमने इस बारे में राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगणे को सूचित किया था और आवश्यक अनुमति के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया था।”

फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर और विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने कुछ दिन पहले दमन जाकर ब्रुक फार्मा के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उनसे निर्यात के लिए रखा गया माल महाराष्ट्र में बेचने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें मंजूरी देंगे तो वे पूरा माल महाराष्ट्र को बेच देंगे।” फडणवीस ने कहा, ‘‘रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने भी रेमडेसिविर के निर्यात योग्य माल की महाराष्ट्र में बिक्री के लिए आवश्यक आदेश दे दिए हैं, लेकिन मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि राज्य के एफडीए मंत्री के एक विशेष कार्याधिकारी ने भाजपा नेताओं के सुझाव पर केंद्र से बात करने को लेकर ब्रुक फार्मा के मालिक को कथित तौर पर धमकी दी।” उन्होंने कहा कि इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘रेमडेसिविर की आपूर्तिकर्ता दवा कंपनी के एक निदेशक से पुलिस ने शीशियों के भंडार के बारे में पूछताछ की थी। विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस ने पश्चिमी उपनगर के विले पार्ले में फार्मा कंपनी के निदेशक को पकड़ा था।’ अधिकारी ने बताया, ‘वह दवा निर्माता है और रेमडेसिविर की शीशियों के निर्यात का काम करता था।’ उन्होंने बताया, ‘‘निर्यात पर पाबंदी लगने के बाद, उसने कम से कम 60,000 शीशियों को जमा कर रखा था। राज्य और केंद्र सरकार ने उन्हें इस माल को बाजार में बेचने की इजाजत दी थी। चूंकि कोई उल्लंघन नहीं हुआ है इसलिए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उनसे माल के बारे में पूछताछ की गई जिसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज दिखाए।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!