कोरोना संक्रमित महिला से वार्ड ब्वॉय ने की अश्लील हरकत

ग्वालियर ।

कोरोना संक्रमण के दौर में लोट्स हास्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल में मानवता काे शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस कोविड सेंटर में भर्ती संक्रमित महिला के साथ वार्ड ब्वाय विवेक लाेधी ने अश्लील छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की सूचना पर रात में ही बेटा व जेठ कोविड सेंटर पहुंच गए थे। आरोपित को भी पकड़ लिया। आरोपित ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद डाक्टर प्रशांत अग्रवाल व स्टाफ ने आरोपित को भागने में मदद की। कंपू थाना पुलिस ने पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ भादवि की धारा 376 व 354 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवेक लाेधी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला का ऑक्सीजन लेवल 85 था, इसलिए ऑक्सीजन सपाेर्ट पर रखा गया था।

शिवपुरी निवासी विधवा महिला की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आने पर इलाज के लिए ग्वालियर के हॉस्पिटल रोड स्थित लोटस हास्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल में 16 अप्रैल को भर्ती कराया था। संक्रमित होने के कारण महिला के पास वार्ड में काेई अटेंडेंट माैजूद नहीं था, केवल हास्पिटल के स्टाफ का ही आना जाना था। शनिवार की रात को वार्ड ब्वाय विवेक लाेधी महिला के कमरे में आया। विवेक ने संक्रमित से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रही है। बीमार महिला ने बताया कि बैचेनी महसूस हो रही है। आरोपित जांच की आड़ में गलत हरकत करने लगा। महिला ने प्रतिरोध कर भगा दिया। उसके बाद रात 11 बजे के लगभग विवेक लाेधी फिर कमरे में आ गया।

कमरे का दरवाजा बंद कर गलत हरकत करने लगा : रात 11 बजे के लगभग आरोपित कमरे में आया और दवारजे की कुंदी बंद कर दी। आरोपित ने संक्रमित महिला के साथ जोर जबरदस्ती की ताे महिला ने शाेर मचा दिया। इसके बाद वार्ड ब्वॉय दरवाजा खोलकर भाग गया। पीड़िता ने इस हरकत की जानकारी अपने पुत्र को फाेन पर दी। डा. प्रशांत अग्रवाल भी आ गए। महिला ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद डाक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को देने की जगह वार्ड ब्वॉय से कहा अब तू यहां से भाग जा। पीड़िता ने उनसे कहा कि मैं इसकी रिपोर्ट करूंगी, इसको आप भगा क्यों रहे हो।

होटल के गेट पर पीड़िता के स्वजनाें के साथ मारपीट की: पीड़िता के बेटे व जेठ को आरोपित होटल के गेट पर ही टकरा गया। आरोपित को पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपित ने जेठ और पुत्र के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर डा प्रशांत अग्रवाल व स्टाफ भी बाहर आ गया। इन लोगों के हाथों में बेल्ट थे। यह लोग आरोपित को अंदर ले गए और भागने में उसकी मदद की।

पुलिस ने आरोपित को पकड़ा : कंपू थाना प्रभारी नरेंद्र चंचल ने बताया कि आरोपित विवेक लाेधी को हास्पिटल में से नहीं बाहर से पकड़ा है। आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!