चीन ने भारत को फिर दिखाई आंख, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा से हटने से किया इंकार

चीन और भारत के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्‍य गतिरोध के लगभग एक साल हो गए हैं लेकिन अभी विवाद बना हुआ है। दुनिया के सामने भारत के साथ संबंध सुधरने का दिखावा करने वाले चालबाज चीन ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दखा दिया है। दोनों देशों के बीच अब तक 11 दौर की बातचीत हो चुकी है, इस बीच ताजा बातचीत में चीन ने लद्दाख के हाट स्प्रिंग और गोगरा इलाके से अपनी सेना को पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। यही नहीं चीन ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि पैंगोंग इलाके में पीछे हटना भारत के लिए काफी है और उसमें उसे खुश रहना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल को हुई कोर कमांडर स्‍तर की ताजा बातचीत में चीन ने हाट स्प्रिंग, देपसांग मैदान और गोगरा पोस्‍ट से अपने सैनिकों को हटाने से मना कर दिया है। इससे पहले फरवरी महीने में भारत और चीन की सेनाएं पैंगोंग झील और कैलाश रेंज से पीछे हट गई थीं और अन्‍य विवादित स्‍थलों को लेकर बातचीत करने पर सहमति बनी थी। भारतीय सूत्रों के मुताबिक चीन ने पहले हाट स्प्रिंग के पेट्रोलिंग प्‍वाइंट 15 और पीपी-17ए और गोगरा पोस्‍ट से पीछे हटने पर सहमति जताई थी लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गया है। चीन ने कहा है कि भारत को उससे खुश होना चाहिए जो उसने हासिल किया है।

सूत्रों के मुताबिक कि पेट्रोलिंग प्‍वाइंट 15 और पीपी-17ए पर चीनी सेना की ओर से प्‍लाटून स्‍तर की सैन्‍य तैनाती की गई है जो पहले कंपनी के स्‍तर की थी। भारतीय सेना के प्‍लाटून में 30 से 32 जवान होते हैं। वहीं सेना की एक कंपनी में 100 से 120 जवान होते हैं। इस इलाके में आने जाने के लिए रोड की जरूरत नहीं है। वे बहुत जल्‍द ही आ जाते हैं और इस समय में वे भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक घुसे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक कि पिछले दो से तीन साल में भारत कभी भी पैंगोंग झील के फिंगर 8 तक नहीं पहुंच सका है। देपसांग में भारतीय सेना अपने परंपरागत गश्‍त वाले इलाके तक वर्ष 2013 से अब तक नहीं पहुंच सकी है क्योंकिचीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को गश्‍त करने से लगातार रोक रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!