अमेरिका के इंडियाना में FedEx सेंटर पर गोलीबारी, चार सिखों समेत 8 की मौत; आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

वॉशिंगटन. अमेरिका के इंडियाना राज्य में फेडेक्स फैसेलटी (FedEx Shooting) में एक गोलीबारी के दौरान चार सिखों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए. गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान इंडियाना निवासी 19 वर्षीय ब्रैंडन स्कॉट होल के तौर पर हुई. आरोपी ने लोगों को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.डिलीवरी सर्विस फैसेलटी पर काम करने वाले 90 फीसदी लोग भारतीय-अमेरिकी हैं. यहां के अधिकतर कर्मी ज्यादातर स्थानीय सिख समुदाय से हैं. समुदाय के नेता गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि ‘यह बहुत दिल तोड़ने वाला है. इस दुखद घटना से सिख समुदाय शोक में है.’

बाइडन ने जताया दुख
समाचार एजेंसी AP के अनुसार आरोपी ब्रैंडन, फेडेक्स के फैसेलटी सेंटर पर पहले काम करता था. मैरियन काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने मृतकों की पहचान 32 वर्षीय मैथ्यू आर. अलेक्जेंडर , सामरिया ब्लैकवेल- 19; अमरजीत जोहल- 66; जसविंदर कौर- 64; जसविंदर सिंह- 68; अमरजीत सेखों- 48; करली स्मिथ- 19; और जॉन वीसर्ट- 74 के रूप में की है.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें  गोलीबारी की जानकारी मिली है. उन्होंने बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा को ‘महामारी’ कहा. उन्होंने एक बयान में कहा ‘बहुत सारे अमेरिकी बंदूक द्वारा फैलाई गई हिंसा से हर दिन मर रहे हैं. यह हमारे चरित्र पर दाग लगाता है और हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला करता है.’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!