तमिल एक्टर विवेक का 59 साल की उम्र में निधन; रजनीकांत से लेकर विजय तक, कई दिग्गजों के साथ कर चुके थे काम

चेन्नई | साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन (Comedian) विवेक (Vivek) का 59 साल की उम्र में चेन्नई (Chennai) के अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.विवेक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एन्जियोप्लास्टी हुई थी क्योंकि उनके दिल की एक अहम नस पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी. उनको ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था. आपको बता दें कि एक्टर को बेहोशी की हालत में उनकी पत्नी और बेटी के द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे तब अस्पताल लाया गया जब एक्टर ने बेचैनी होने की शिकायत की थी.

विवेक नहीं थे कोरोना संक्रमित
एक्टर ने गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगवाई थी मगर डॉक्टरों ने इस बात को साफ किया है कि उनकी ये स्थिति वैक्सीन के कारण नहीं हुई है. अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- एक्टर को जो अचानक से अटैक आया, वो कार्डियोजेनिक शॉक के साथ एक तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम के कारण हुआ है. टेस्ट में ये पता चला है कि एक्टर कोरोना संक्रमित नहीं थे.


कई सुपरस्टार्स के साथ किया था काम
विवेक साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम थे. उन्होंने कई दिग्गज एक्टर्स के साथ यादगार रोल दिए हैं. वो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर थे. उनकी लाजवाब फिल्मों में अहम हैं- ‘शिवाजी’, ‘अन्नियन’, ‘बिगिल’, ‘धूल’, ‘सिंघम’, ‘आथि’, ‘विश्वासम’, ‘वीआईपी-2’, ‘मिन्नाले’ आदि. आपको बता दें कि सुपरस्टार विवेक को भारत सरकार की ओर से साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था. विवेक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) के सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति थे. कुछ साल पहले एक्टर के बेटे की डेंगू और ब्रेन फीवर के चलते मौत हो गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!