फाइजर के CEO ने कहा- कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन की तीसरी खुराक की पड़ सकती है जरूरत

वॉशिंगटन |  भारत में जल्द ही विदेशों की कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी जा सकती है। इन सभी टीकों की दो खुराकें लेनी होती हैं। हालांकि, इस बीच टीका बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक फाइज़र के सीईओ एल्बर्ट बॉर्ला ने कहा है कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन लेने वालों को टीका लेने के 12 महीने के अंदर एक ‘बूस्टर डोज’ भी लेना पड़ेगा। इसका सीधे यह अर्थ हुआ कि फाइज़र की वैक्सीन लेने वालों को तीन खुराकें दी जाएंगी। एल्बर्ट ने कहा कि यह संभव है कि लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ हर साल टीका लेना पड़ेगा। एक कार्यक्रम के दौरान एल्बर्ट ने कहा, ‘यह संभव है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के 6 से 12 महीनों के अंदर ही तीसरी डोज लेनी पड़े। हो सकता है कि हर साल कोरोना का टीका भी लेना पड़े लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जानी बाकी है। एक बार फिर से यह कहना चाहूंगा कि इसमें कोरोना के वेरिएंट्स की एक बड़ी भूमिका होगी। बता दें कि शोधकर्ता अभी तक यह पता नहीं लगा सके हैं कि कोरोना टीका लेने के कितने समय बाद तक किसी व्यक्ति में प्रतिरोधक क्षमता रहेगी। इससे पहले फाइजर ने कहा था कि उसका टीका कोरोना से बचाने में 91 प्रतिशत असरदार है। कंपनी ने कहा थी कि टीके की दोनों खुराकें लेने के 6 महीने बाद तक यह गंभीर बीमारी से रक्षा करता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!