475000 रुपये की110 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक पिक अप सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़वानी: पुलिस के द्वारा जप्त 4,75000 रुपये की 110 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक पिक अप,तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बड़वानी निमिष अग्रवाल ने अवैध गतिविधियां जुआ, सट्टा, शराब मादक पदार्थ सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टी आई बड़वानी राजेश यादव को निर्देशित किया था ,टीआई ने अपनी टीम के उप निरीक्षक राजीव ओसाल, लखन सिंह बघेल, आरक्षक शैलेंद्र परिहार ,अंतर रावत ,योगेश पाटिल,की टीम गठित की जो टीम ने एसपी नीमिष अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी रूप रेखा यादव के मार्गदर्शन में काम करते हुए अपना सूचना तंत्र को सक्रिय किया जो टीम को कल दिन में मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि एक धार तरफ से सफेद रंग की पिकअप गाड़ी आ रही है जिसमें भारी मात्रा में शराब भरी है,और यदि समय से नाकाबंदी की जाए तो उसको पकड़ा जा सकता है, टीआई यादव ने अपनी टीम के साथ कसरावद पुल एवं जयपुरिया स्कूल के यहां 2 टीमें अलग-अलग लगाई जैसे ही मुखबिर के बताए अनुसार गाड़ी कसरावद पुल पर पहुंची तो टीम के उप निरीक्षक राजीव ओसल ने अपने स्टाफ के साथ गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी वहां से निकल गई जो जयपुरिया स्कूल के पास लगी टीम आरक्षक शैलेंद्र ,अंतर,S I लखन सिंह बघेल के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पिकअप गाड़ी का पीछा कर गाड़ी को रोका गया, चेक करने पर गाड़ी में जो व्यक्ति बैठे मिले जिन्होंने अपना नाम राकेश पिता जगदीश भूरिया उम्र 23 साल निवासी संजय कॉलोनी धार एवं रवि पिता बाबूलाल लाखीवाल उम्र 32 साल निवासी ब्रह्मा कुंडी थाना नौगांव जिला धार का होना बताया और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में 50 पेटी गोवा व्हिस्की एवं 60 पेटी वास्को बियर की मिली,जो उनसे उनका लाइसेंस पूछने पर किसी प्रकार की कोई कागज मौके पर पेश नहीं किए ।प्रथम दृष्टया शराब अवैध होने से टोटल 110 पेटी शराब कीमती करीब ₹4,72000 की जप्त की गई एवं पिकअप कीमती ₹500000 भी जब्ती कर उपरोक्त दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जाकर 34(2),36,46आबकारी एक्ट का पंजीकरण कर दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि रवि शंकर उर्फ रवि पिता ओमप्रकाश हरोड निवासी नौगांव जिला धार के द्वारा बगड़ी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से उक्त शराब भरवाई गई है जो पुलिस ने आरोपी रविशंकर की तलाश कर मुखबिर सूचना के आधार पर उसे भी गणपुर चौकड़ी के पास से गिरफ्तार किया एवं आरोपी रविशंकर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बगड़ी जिला धार की अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन राजकुमार पिता मोहनलाल वर्मा उम्र 34 साल निवासी बगड़ी थाना नालछा जिला धार के द्वारा उक्त शराब पिकअप गाड़ी में भरवाई गई थी,जो पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन राजकुमार वर्मा को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है एव अन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त शराब दुकान के ठेकेदार नन्हे सिंह को भी इसमें आरोपी बनाया गया है पुलिस ठेकेदार नन्हे सिंह की तलाश कर रही है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि टीम को पुरस्कृत किया जाएगा और इस प्रकार से अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

110 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक पिक अप
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!