महाराष्ट्र:कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता ने स्मृति इरानी पर दिया विवादित बयान

लोकसभा चुनाव के दौर में नेताओं के बीच जुबानी जंग के साथ अभद्र भाषा का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया है, जिसमें पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आए। इस मामले में महाराष्ट्र बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
विडियो में कवाडे ने सोमवार को नागपुर के बगाडगंज इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, ‘स्मृति इरानी गडकरी के पास बैठकर संविधान बदलने की बातें करती हैं। मैं आपको स्मृति इरानी के बारे में एक बात बताता हूं। वह अपने माथे पर बड़ी बिंदी लगाती हैं। मुझे किसी ने बताया है कि लगातार पति बदलने वाली महिला की बिंदी भी बढ़ती रहती है।’ वह यह सब नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले के प्रचार के दौरान कह रहे थे। पीआरपी महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी है।
उन्होंने आगे कहा, ‘पति बदलना आसान है लेकिन भारतीय संविधान को बदलना बहुत मुश्किल है।’ इस मामले में बीजेपी ने जयदीप के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। एक बीजेपी नेता ने बताया कि यह विडियो वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजा जा रहा है ताकि महिलाएं पटोले के खिलाफ वोट करें। उन्होंने कहा, ‘हम महिलाओं को यह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस महिलाओं का कैसे सम्मान करती है।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!