स्पुतनिक V को DCGI की मंजूरी, अब कोरोना पर होगा ट्रिपल अटैक

भारत में कोरोना के बेकाबू होते मामलों के बीच बड़ी खबर यह है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रूस में बनी वैक्सीन Sputnik V (स्पुतनिक V) के भारत में आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस तरह अब भारत में बनी दो वैक्सीन (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन) के अलावा Sputnik V तीसरी वैक्सीन है जिसे लोगों को लगाया जाएगा। भारत में वैक्सीन की कमी के आरोपों के बीच यह बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले सोमवार को भारतीय एक्सपर्ट पैनल ने कोरोना संक्रमण के आपातकालीन मामलों में स्पुतनिक V के इस्तेमाल को मंज़ूरी देने की सिफारिश की थी। रूस की स्पुतनिक V को अब भारत समेत 60 देशों में मंजूरी मिल चुकी है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में देश में 1,61,736 नए केस सामने आए हैं जबकि 879 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 1,36,89,453 पहुंच गया है। इनमें से 1,22,53,697 ठीक हो चुके हैं और 12,64,698 एक्टिव केस हैं। मृतकों की कुल संख्या 1,71,058 है।

हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू, दुनिया का हर छठा नया संक्रमित भारत में

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हाल यह है कि दुनिया का हर छठा नया संक्रमित भारत में मिल रहा है। कुल मरीजों के मामले में भी भारत ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पहुंच गया है। भारत से ज्यादा संक्रमित अमेरिका में ही हैं। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1.36 करोड़ से अधिक हो गई है। ब्राजील में कुल संक्रमित 1.34 करोड़ हैं और अमेरिका में 3.19 करोड़। ताजा खबर यह है कि अब हरियाणा भी उन राज्यों में लिस्ट में शामिल हो गया है जहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। सोमवार को हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने इसका ऐलान किया। यहां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जरूरी सेवाओं को जरूर छूट दी गई है। वहीं महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन की पूरी तैयारी कर ली गई है। माना जा रहा है कि 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के त्योहार के बाद सरकार 14 दिन के टोटल लॉकडाउन का ऐलान करेगी। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले लोगों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

महाराष्ट्र 51,751 34.58
उत्तर प्रदेश 13,685 7.05
दिल्ली 11,491 7.36
कर्नाटक 9,579 10.74
तमिलनाडु 6,711 9.40
मध्य प्रदेश 6,489 3.44
गुजरात 6,021 3.53
राजस्थान 5,771 3.69
केरल 5,692 11.72
बंगाल 4,511 6.19

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!