अनिल देशमुख को CBI ने भेजा समन

CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को समन भेजा है और 14 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि CBI अनिल देशमुख के खिलाफ लगे वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से अनिल देशमुख पर मुंबई से 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया गया था। इससे पहले रविवार को केंद्रीय एजेंसी ने अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों से पूछताछ की है। इसके अलावा एजेंसी ने NIA की गिरफ्त में चल रहे मुंबई पुलिस के निलंबित सचिन वाझे के दो ड्राइवरों से भी पूछताछ की है। कुछ ही दिन पहले सचिन वाझे ने NIA लिखे पत्र में अनिल देशमुख और अनिल परब पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। अनिल परब शिवसेना कोटे के मंत्री हैं।

राजनीतिक रंग ले चुके इस मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में भी ले जाया गया। केस की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को देशमुख के खिलाफ जांच का आदेश दिया था और उसके बाद उन्होंने होम मिनिस्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। वैसे अनिल देशमुख ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

शीर्ष अदालत ने देशमुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख के साथ ही परमबीर की भूमिका की भी जांच किए जाने की बात कही थी। अनिल देशमुख के अलावा महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री अनिल परब का नाम भी इस केस में सामने आया है। CBI उसकी भी जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!