केबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा ‘ मन के हारे – हार, मन के जीते – जीत ‘‘ इसलिये हम मिलकर करें प्रहार कोरोना पर


बड़वानी ;यद्यपि जिले में कोरोना पाजिटिव लोगो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पर हमें हार नही माननी है, क्योंकि ‘‘ मन के हारे-हार और मन के जीते – जीत ‘‘ की कहावत अनादि अनंत काल से कसौटी पर खरी उतर रही है। इसलिये अधिकारी – कर्मचारी, एनजीओ के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी बिना मन में भय लाये, पूरी क्षमता से मानव मात्र पर आई इस विपत्ति में अपने पदीन दायित्वों के साथ – साथ, सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करते रहे। जिससे हमारा जिला भी कोरोना मुक्त हो सके ।
प्रदेश के सामाजिक कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने सोमवार को कलेक्टरेट में आयोजित बैठक में उपस्थित एवं विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुढे जिले के समस्त अधिकारियों – कर्मचारियो, एनजीओ के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये उक्त बाते कही । इस दौरान उन्होने बताया कि राज्य शासन ने कोरोना के मददेनजर उन्हें बड़वानी जिले का प्रभार सौपा है। इस नाते उनका सभी से आव्हान है कि हमें कोरोना से जारी जंग को हर-हाल में जीतना है। इसके लिये जिस भी संसाधन की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जायेगा। आवश्यकता है हमे लोगो को समझाकर, अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण कराने की। इस दौरान उन्होने सभी अधिकारियों – कर्मचारियो के द्वारा किये जा रहे प्रयासो की प्रशंसा करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि हम कोरोना के खिलाफ जारी जंग को अवश्य जीतेंगे।
इस दौरान कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने उन्हें बताया कि जिले को 264 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल चुके है और इसकी सप्लाई अब सतत बनी रहेगी। शासन द्वारा बनाई गई गाईड लाईन अनुसार गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों को आवश्यकता होने पर यह लगाया जायेगा । इस दौरान कलेक्टर ने जिले में बनाये गये कोरोना केयर सेंटर बड़वानी, जामली एवं खेतिया में उपलब्ध बेड की संख्या एवं वर्तमान में भरे बेड की संख्या से भी अवगत कराते हुये बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य विकासखण्डो में कोरोना केयर सेंटर प्रारंभ करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान कलेक्टर ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुढ़े समस्त एनजीओ से भी आव्हान किया कि वे भी अपने स्तर से लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु प्रोत्साहित करें। जिससे 45 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन लगवाकर जिले को कोरोना मुक्त बनाने के अभियान में अपना योगदान दे सके ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!