1 दिन में आए 1 लाख 70 हजार मामले, गुजरात में हेल्थ इमरजेंसी

भारत में कोरोना के हालात दिन ब दिन भयावह होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के रिकॉर्ड 1,69,899 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 904 लोगों की जान गई है। यह अब एक दिन में संक्रमितों और मरने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कुल मिलाकर देश के 16 राज्यों में हालात बेकाबू लग रहे हैं। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां कड़क लॉकडाउन लगाने पर मंथन हो रहा है। रविवार को स्टेट टास्क फोर्स के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लंबी बैठक की। सभी इस बात पर एक राय हैं कि महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगना चाहिए, हालांकि कितने दिनों का लॉकडाउन लगे, इस पर सहमति नहीं बनी। मुख्यमंत्री 7 दिन के लॉकडाउन की बात कह रहे हैं, जबकि अधिकारी 15 दिन की। इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र मेंलॉकडाउन पर फैसला 14 अप्रैल के बाद होगा।

सुप्रीम कोर्ट के अधिकांश जज और 50 फीसदी से अधिक स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके देखते हुए अब जज अपने घरों से ही सुनवाई करेंगे।

हेल्थ इमरजेंसी की तरफ बढ़ रहा गुजरात: गुजरात में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। गुजरात हाई कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि प्रदेश हेल्थ इमरजेंसी की तरफ बढ़ रहा है। गुजरात में कोरोना के बिगड़ते हालात पर दो पीआईएल दाखिला हो चुकी है और हाई कोर्ट उन पर सुनवाई कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!