5 साल में 3 करोड़ घट गई मुलायम सिंह यादव की संपत्ति, कार भी नहीं, बेटे अखिलेश के कर्जदार भी

  • मुलायम सिंह की संपत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट
  • मैनपुरी सीट से एसपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते समय दी गई जानकारी
  • मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं
  • 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम के पास 19,72,59,817 रुपये की थी कुल संपत्ति
    समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। यादव ने मैनपुरी सीट से एसपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में यह जानकारी दी है। शपथ पत्र के मुताबिक मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं। मुलायम ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपने पास 16,52,44,300 रुपये की चल-अचल संपत्ति जाहिर किया है। यह वर्ष 2014 में बताई गई संपत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 2014 लोकसभा चुनाव के हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने अपने पास 19,72,59,817 रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। मुलायम पर एक मुकदमा भी दर्ज है। उनके शपथपत्र में फोन पर धमकी देने के आरोप में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा 24 सितंबर 2015 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे का जिक्र किया गया है। यह मामला लखनऊ के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है।

पत्नी के पास लग्जरी कार, 5 करोड़ से अधिक संपत्ति
शपथपत्र में मुलायम ने खुद को अपने पुत्र और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्जदार भी बताया है। हलफनामे के अनुसार उन्होंने अखिलेश से दो करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये कर्ज लिया है। मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आमदनी दिखाई है। वहीं उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये बताई गई है। साधना के पास पांच करोड़ छह लाख 86 हजार 842 रुपये की संपत्ति है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!