कांग्रेस नेता पीसी शर्मा और समर्थकों से विवाद के बाद डॉक्टर का इस्तीफा

भोपाल ।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा व उनके समर्थकों और जेपी अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र श्रीवास्तव के बीच विवाद के बाद डॉ. श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया । उन्होंने लिखा है पूरी गंभीरता से इलाज करने के बाद भी कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। लिहाजा व्‍यथित होकर इस्तीफ दे रहे हैं। कोलार के रहने वाले 35 साल के तखत सिंह शाक्य के इलाज के बारे में पूछने के लिए पीसी शर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव और डॉ. योगेन्द्र श्रीवास्तव को फोन लगाया था। डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने फोन नहीं उठाया और डॉ. योगेन्द्र समेत दो डॉक्टरों ने बात करने से मना कर दिया तो पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ जेपी अस्पताल पहुुंचे थे। इस बीच मरीज की मौत भी हो गई। बादमें मंत्री प्रभुराम चौधरी की समझाइश के बाद डाक्‍टर ने इस्‍तीफा वापस ले लिया। सीएम श‍िवराज ने भी इस पर ट्वीट क‍िया।

तखत सिंह को सांस फूलने की समस्या होेने पर शनिवार दोपहर 12 बजेे के करीब जेपी अस्पताल लाया गया था। यहां कोरोना की रैपिड जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया था। तखत सिंह की पत्नी मंजू शाक्य ने बताया कि इमरजेंसी में इलाज कर रही महिला चिकित्सक ने कहा था कि अस्पताल में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसीयू में जगह नहीं है इसलिए कहीं और ले जाएं। डॉ. योगेन्द्र श्रीवास्तव ने भी यही कहा था। मंजू ने आरोप लगाया कि तीन बजे के करीब डॉक्टर ने ऑक्सीजन निकालकर निजी अस्पताल ले जाने को कहा था, इसके 10 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!