कांग्रेस : ‘जन आवाज’ घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में किसान, गरीब, बेरोजगार और युवाओं से कई वादे किए गए हैं। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन आवाज के नाम से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया और इसमें किए गए वादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेनिफेस्टो के कवर पेज पर लिखा है- हम निभाएंगे। राहुल ने घोषणापत्र जारी करते हुए पी चिदंबरम, मनमोहन सिंह, एके एंटनी और सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के हर कोने के विकास के लिए पार्टी ने कई लोगों से चर्चा के बाद यह डॉक्युमेंट तैयार किया है। एक नजर कांग्रेस के जन आवाज घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातों पर: :

  • घोषणापत्र में 5 मेन थीम है। न्याय (न्यूनतम आय योजना) का थीम सबसे पहला थीम है। न्याय के जरिए 72 हजार रुपये और गरीबी पर वार। कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी है कि हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को हर महीने उनके अकाउंट में सीधे पैसा मिलेगा। हर साल 72 हजार रुपये और पांच साल में एक गरीब परिवार को इस योजना के तहत 3.60 लाख रुपये मिलेंगे।
  • किसानों और गरीबों की जेब में सीधा पैसा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को जाम किया, वह इससे खत्म हो जाएगा।
  • हमारा दूसरा थीम रोजगार है। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। दो करोड़ रोजगार नहीं मिले। 22 लाख सरकारी रोजगार, उनको कांग्रेस मार्च 2020 तक भरकर दे देगी। रोजगार और किसान देश में दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार दिलाएंगे।
  • तीन साल के लिए हिंदुस्तान के युवाओं को बिजनस खोलने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं होगी। जो बिजनस करना चाहते हैं कीजिए। बैंक के दरवाजे आपके लिए हम खोलेंगे।
  • मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम) को हम 150 दिन गारंटीड करना चाहते हैं। हम मनरेगा के 100 दिन बढ़ाकर 150 दिन करना चाहते हैं। पहले हमारी सरकार ने इसे 100 दिन किया था।
  • किसानों के लिए दो बड़ी चीजें सोचीं। किसानों का एक अलग बजट होना चाहिए। देश के किसान को मालूम होना चाहिए कि उसको कितना पैसा मिल रहा है, उसकी एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कितनी बढ़ाई जा रही है।
  • करोड़पति बैंक लोन लेते हैं लेकिन कर्ज चुकाए बिना बच निकलते हैं। हमने निर्णय लिया है कि किसान अगर कर्जा न अदा कर पाए तो वह आपराधिक मामला नहीं हो, बल्कि वह सिविल मामला बने।
  • शिक्षा के क्षेत्र में हमने निर्णय लिया है कि जीडीपी का छह प्रतिशत देश की शिक्षा व्यवस्था पर खर्च करेंगे। यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईआईटी और आईआईएम की सबके लिए उपलब्धता बनाना चाहते हैं।
  • हेल्थ केयर में हमारा जोर प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस पर नहीं होगा। इसके बजाए हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने का काम करेंगे। गरीब से गरीब व्यक्ति को सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी भी व्यवस्था कांग्रेस की सरकार आने पर की जाएगी। हमारा फोकस होगा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को हाई क्वॉलिटी सुविधा मुहैया कराई जा सके।
  • कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने का काम करेगी। नैशनल और इंटरनल पॉलिसी पर हमारा सबसे ज्यादा जोर रहेगा। देश में मुख्य मुद्दा रोजगार का है।
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र
    जन आवाज नाम के इस घोषणापत्र का शीर्षक है हम निभाएंगे
    पांच थीम पर आधारित मेनिफेस्टो, न्याय के जरिए गरीबी पर वार
    मार्च 2020 तक 22 लाख सरकारी नौकरियां, अलग किसान बजट
  • राहुल गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए पी चिदंबरम, मनमोहन सिंह, एके एंटनी और सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया। मनमोहन सिंह को इस दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के हर कोने के विकास के लिए पार्टी ने कई लोगों से चर्चा के बाद यह डॉक्युमेंट तैयार किया है।
  • सम्बंधित खबरे

    वक्फ संशोधन विधेयक पास होते ही विरोध शुरू, ग्वालियर में सड़क पर उतरे मुसलमान

    वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया है, जहां मुहर लगते ही…

    संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

    संभल: 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में नामजद आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की अब मुश्किल बढ़ गई हैं। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!