एंटीलिया केस: महाराष्ट्र सरकार ने दिया मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश

मुंबई। एंटीलिया मामले में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) का आदेश दिया है। इस जांच का मुख्य फोकस इस बात पर होगा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा गिरफ्तार निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआइ) सचिन वाझे जैसे अधिकारी उनके अधीन काम करते हुए भ्रष्ट कैसे हो गए।एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अंबानी की सुरक्षा मामले में मुंबई पुलिस द्वारा राज्य के गृह विभाग में रिपोर्ट दाखिल करने के बाद एक अप्रैल को पीई के आदेश जारी किए गए थे।

पीई में इस बात का पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी कि अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी की बरामदगी की जांच रिपोर्ट दाखिल करने में सिंह की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई जबकि राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा था। पीई में यह भी पता लगाया जाएगा कि वाझे को नियंत्रित करने में सिंह द्वारा कर्तव्य की उपेक्षा और आल इंडिया सर्विस (कंडक्ट) रूल्स का उल्लंघन तो नहीं किया गया। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी संजय पांडे को पीई का जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!