महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर देशभर में टीका उत्सव

कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। परंतु महामारी के फैलने की रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 11-14 अप्रैल के बीच “टीका उत्सव” मनाने की अपील की है। कोरोना रोधी टीका इसकी गारंटी तो नहीं देता कि इसको लगवाने के बाद आप संक्रमित नहीं होंगे, लेकिन 99.9 फीसद यह आश्वस्ति अवश्य है कि संक्रमित होने के बाद भी आपकी जिंदगी को खतरा नहीं होगा। यह काम महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के दिन शुरू हो रहा है।

पीएम की अपील का हुआ है असर

“टीका उत्सव” के सफल होने की पूरी उम्मीद है। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में देखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब-जब भी देशवासियों से कुछ अपेक्षा की है, देश के लोगों ने उम्मीद से ज्यादा योगदान किया है। बात चाहे एक दिन के जनता कर्फ्यू की हो, ताली या थाली बजाने की हो या फिर सख्त लॉकडाउन की। इन प्रयासों से कोरोना संक्रमण के प्रसार की गति को रोकने में बहुत हद तक कामयाबी मिली थी। अब कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। टीका उत्सव का मकसद इसे रोकना है, लेकिन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्य टीके की कमी की बात कह रहे हैं। टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए ये राज्य और टीके की मांग कर रहे हैं। वैसे तो यह उत्सव चार दिनों का है, लेकिन आप इसे महामारी के खत्म नहीं होने तक का उत्सव बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको इतना करना है कि खुद तो टीका लगवाएं ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह तब तक करते रहें जब तक देश को महामारी से मुक्त न करा लें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!