महाराष्ट्र में आज लग सकता है 15 दिन का टोटल लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोन के बिगड़ते हालात के बीच किसी भी समय टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। रविवार को सरकार कम से कम 15 दिन के लॉकडाउन का निर्णय कर सकती है। इस बीच, राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन तो नहीं लगा है, लेकिन पाबंदियों की नई गाइडलाइन आज से लागू हो गई है। सुबह से दिल्ली पुलिस लोगों से नियमों का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं। जानिए मुंबई, दिल्ली और गुजरात का हाल

उद्धव ठाकरे बोले, सम्पूर्ण लॉकडाउन ही विकल्प

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के सभी प्रमुख नेताओं के अलावा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडनवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कठिन निर्णय लेने का वक्त आ गया है। अब लॉकडाउन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को टास्क फोर्स के साथ बैठक करेंगे, जिसमें राज्य में कम से कम 15 दिन के लॉकडाउन का निर्णय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दूसरे देशों ने भी लॉकडाउन का विकल्प अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में भरोसा दिलाया कि सरकार गरीबों, मजदूरों और दैनिक वेतन भोगियों को होने वाली परेशानियों को दूर करेगी।

मुंबई में शराब की होम डिलिवरी: इस बीच, बृहन्मुंबई पालिका परिषद (बीएमसी) ने महानगर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शराब की होम डिलिवरी की अनुमति दे दी है। होम डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा।

दिल्ली में धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी: राजधानी दिल्ली में बेकाबू हो चुके कोरोना के बीच दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने देर शाम आदेश जारी कर भीड़ जमा होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाकडाउन की संभावना से इन्कार कर दिया, लेकिन कुछ प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी। ताजा पाबंदियों का असर सबसे ज्यादा दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पर दिखेगा। बसों की सभी सीटों पर बैठने की मिली छूट को खत्म करते हुए इसे अब 50 फीसद कर दिया गया है। मेट्रो की बोगी में भी अब क्षमता से 50 फीसद लोग ही यात्रा कर सकेंगे। किसी भी स्टेडियम में बड़े खेल कार्यक्रमों में दर्शकों के बैठने की अनुमति नहीं होगी। सिनेमाहाल, थिएटर मल्टीप्लेक्स में 50 फीसद दर्शकों के बैठने की अनुमति होगी। राजधानी के सभी स्वीमिग पूल बंद किए जाएंगे, लेकिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वीमिग पूल में जाने की अनुमति होगी। राजधानी के सभी रेस्टोरेंट व बार में सीटों की कुल क्षमता के 50 फीसद लोग ही बैठ सकेंगे।

गुजरात सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं: वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार संगठनों द्वारा अपनी तरफ से लॉकडाउन लगाने के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की परेशानियों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती है। लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए पहले से ही 24 में से 10 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया जिसमें कहा गया है कि सरकार कोरोना संक्रमितों और मृतकों के वास्तविक आंकड़े छिपा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!