नागपुर के कोविड अस्पताल में आग, 4 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई। हादसे में अब तक चार मरीजों की मौत की सूचना है। वहीं कुछ अन्य घायल हैं। वाडी एरिया स्थित अस्पताल में बीती रात 8 बजे आग लगी। तत्काल 27 मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। नागपुर नगर निगम (NMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने कहा कि आग अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित आईसीयू की एसी इकाई से शुरू हुई और फिर फैल गई। आग लगने पर दूसरी मंजिल पर 10 मरीज थे। जबकि छह मरीज अपने दम पर बाहर आ गए, चार अन्य को दमकल कर्मियों द्वारा बचाया गया। आग पर रात में ही काबू पाया जा चुका था। अब अस्पताल खाली करवाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। इस घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नागपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अविनाश ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अब तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!