दो नन्हे शावकों के साथ दिखी बाघिन, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

पन्ना।

पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघिन ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ 9 अप्रैल को सुबह पहली बार नजर आई है। पार्क भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों ने बिल्कुल पास से इस बाघिन को शावकों के साथ चहल-कदमी करते हुए न सिर्फ देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया है।

इस तरह के दृश्य से रूबरू होने की कल्पना भी नहीं की थी : अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉक्टर अनुराग चौहान ने बताया कि शावकों के साथ बाघिन को इतने नजदीक से देखकर वे अत्यधिक रोमांचित हैं। उनका परिवार बेहद खुश है, क्योंकि उन्होंने इस तरह के दृश्य से रूबरू होने की कल्पना भी नहीं की थी। श्री चौहान ने बताया कि शावक बहुत ही प्यारे व फुर्तीले दिख रहे थे। एक शावक मां के साथ था व दूसरा कुछ दूरी पर था। बाघिन जंगल में अंदर की तरफ जा रही थी, अचानक रुकी और पीछे छूट गए शावक के पास पहुंच गई तथा उसे अपने साथ लेकर घने जंगल में चली गई। यह पूरा नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।

पहली बार अपने शावकों के साथ जंगल में दिखी : पर्यटक गाइड मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाघिन पी-151 पहली बार अपने शावकों के साथ जंगल में दिखी है। नन्हे शावकों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी उम्र दो-ढाई माह के लगभग होगी। श्री द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब पर्यटकों को लेकर जिप्सी वाहन मंडला रेंज के कमानी गेट से पक्का गढ़ा की तरफ जा रहे थे, उसी समय रास्ते में यह बाघिन दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई। पांच जिप्सियों में सवार पर्यटकों ने इस रोमांचकारी नजारे को बड़े इत्मिनान के साथ देखा।

इस बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया : बाघिन पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की संतान है। इस बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। आगे वाली जिप्सी में सवार रहे पर्यटक बृजेश सिंह ठाकुर ने शावकों के साथ चहल कदमी करते बाघिन का वीडियो बनाया है। मालूम हो कि इसके पूर्व विगत 26 मार्च 21 को बाघिन टी-6 अपने चार नन्हे शावकों के साथ दिखी थी। बीते 4 माह के भीतर पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावकों का जन्म हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में शावकों की मौजूदगी के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!