नेता जयंत चौधरी का बीजेपी पर विवादित बयान- ‘एक-एक ईंट उखाड़ देंगे’

  • आरएलडी नेता जयंत चौधरी की बीजेपी पर विवादित टिप्पणी
  • बीजेपी का नाम लिए बिना बहुत जूतिया पार्टी कहकर किया तंज
  • कहा- अजित ऐलान करेंगे तो दफ्तर की एक-एक ईंट उखाड़ देंगे
  • बागपत से जयंत चौधरी के खिलाफ सत्यपाल सिंह लड़ रहे हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बागपत से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी ने शामली में विवादित बयान दिया है। जयंत चौधरी ने इस दौरान बीजेपी दफ्तर की एक-एक ईंट उखाड़ने की चेतावनी तक दे डाली। यही नहीं जयंत चौधरी ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि यह जूतों से मारपीट करने में माहिर ‘जूतिया पार्टी’ है।
शामली में जनसभा संबोधित कर रहे जयंत चौधरी ने कहा, ‘आपने 1500 करोड़ रुपये का एक आलीशान केंद्रीय कार्यालय, बीजेपी ने दिल्ली में बनाया है। पिछली बार हम तोड़-फोड़ करने नहीं आए थे, अबकी बार चूक करोगे तो अजित सिंहजी ऐलान करेंगे, हम लोग चलेंगे और एक-एक ईंट उखाड़ न दी जो कार्यालय की।उन्होंने आगे कहा, ‘ये आपको शराबी कहें, ये आपको मिलावट कहें, तो मैंने भी इनके लिए नाम सोच रखा है… मैं गाली तो नहीं देना चाहता लेकिन यह जूतों वाली पार्टी है, बहुत जूतिया पार्टी है।’ इतना ही नहीं जयंत ने जाट बहुल इलाके में कहा कि वह सिर्फ किसानों की बात करते हैं, जाटों का ठेका नहीं लिया है। उनके इस बयान की शामली में काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि आरएलडी को जाट समर्थक पार्टी कहा जाता है ऐसे में जयंत चौधरी के बयान से समुदाय के एक तबके में नाराजगी भी देखी जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!