केरल के CM पी विजयन और कांग्रेस नेता ओमन चांडी कोरोना संक्रमित

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को कोविड-19 के लिए कराई गई जांच में दोनों नेता पाजिटिव पाए गए।मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मुझे कोविड की पुष्टि हो गई है। सरकारी मेडिकल कालेज कोझिकोड में मेरा इलाज चलेगा।’ मुख्यमंत्री ने अपने संपर्क में आए लोगों से सेल्फ आब्जर्वेशन में जाने का आग्रह किया है। राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की। कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और द्रमुक सुप्रीमो एमके स्टालिन ने विजयन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान में उत्तर केरल में कन्नूर में अपने आवास में हैं। वह एसिम्प्टोमैटिक हैं। सीएमओ सूत्रों ने कहा, ‘वर्तमान में मुख्यमंत्री एसिम्प्टोमैटिक हैं। लेकिन वह कोझिकोड मेडिकल कालेज में भर्ती हो सकते हैं।’ उनकी बेटी वीणा विजयन और दामाद पीए मुहम्मद रियास इससे पहले पाजिटिव पाए गए थे। विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पूरे राज्य का सघन दौरा किया था। 

कांग्रेस नेता ओमन चांडी भी गुरुवार को पाजिटिव पाए गए। पिछले दो दिनों से वह खुद को ठीक महसूस नहीं कर पा रहे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। राज्यपाल ने उनके भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मालूम हो कि भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्‍हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज गुरुवार आठ अप्रैल को उन्‍हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्‍टरों ने अभी उन्हें घर पर ही कुछ दिन और क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। बीते 27 मार्च को सचिन की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने खुद को क्‍वारंटीन कर लिया था। बीते रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद को कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी थी। बाद में अक्षय कुमार अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। यही नहीं उनकी फिल्म राम सेतु के सेट पर काम करने वाले 45 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी।  

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!