पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़कीं पूर्व पत्नी जेमिमा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर बयान देखकर घिर गए हैं। उन्हें न सिर्फ अपने मुल्क बल्कि विदेश में भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्थस्मिथ ने भी उनको जमकर फटकार लगाई है। इमरान ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के लिए बॉलीवुड, महिलाओं के छोटे कपड़ों और पश्चिमी संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया है।

जेमिमा ने ट्वीट के जरिये इमरान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को पर्दा करने की जरूरत है। जेमिमा ने कहा, ‘पर्दा करने की जरूरत पुरुषों को है। अपने मानने वालों से कहो कि वे अपनी आंखों पर संयम बरतें।’

हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को देना होगा बढ़ावा: इमरान

उन्होंने कहा कि वह जिस इमरान खान को जानती थीं, वह मर्दो की आंख पर पर्दा करने की बात कहता था। प्रधानमंत्री इमरान ने हाल में कहा था, ‘हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।’ उनके इस बयान की इंटरनेट मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है।

दूसरी पत्नी ने इमरान खान को मुंह बंद रखने की दी नसीहत 

वहीं, इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने भी इमरान को मुंह बंद रखने की नसीहत दी है। रेहम खान ने कहा कि वह जितना कम बोलेंगे, वह सबके लिए उतना ही अच्छा होगा। साथ ही रेहम खान ने जेमिमा पर भी तंज कसा, जो पाकिस्तान में रहने के दौरान सिर से लेकर पांव तक कपड़ों में नजर आती थीं।

पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने को कहा,इमरान खान के इस बयान के बाद अब वह सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई जानीमानी हस्तियों ने इमरान के इस बयान के लिए लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी मांगने को कहा है

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!