आखिरी 4 ओवर में विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा ने संभाली कप्तानी, भारत को मिली रोमांचक जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के बाद अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। आखिरी मुकाबला सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। आखिर के चार ओवर में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी उप कप्तान रोहित शर्मा ने संभाली। अपनी चतुर कप्तानी से उन्होंने भारत के लिए हारी ही बाजी पटल दी।

टी20 में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने चुके रोहित ने भारत के लिए भी कमाल किया। कप्तान विराट 16 ओवर में चोटिल होकर बाहर बैठने पर मजबूर हुए और यहां टीम की कमान रोहित के हाथों में आई। 16 ओवर तक मैच इंग्लैंड के हक में जाता दिख रहा था लेकिन रोहित की रणनीति ने इंग्लिश टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

16वें ओवर में बदला मैच

रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। कप्तान ने गेंदबाजी पर जाने से पहले उनको कुछ समझाया और पहली ही विकेट पर बेन स्टोक्स को उन्होंने आउट कर दिया। 46 रन पर खेल रहे स्टोक्स ने सूर्यकुमार को कैच थमा दिया। अगली ही गेंद पर शार्दुल ने इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन को सुंदर के हाथों कैच करवाया।

17वां ओवर रोहित ने हार्दिक को दिया और ओवर से पहले उनके साथ भी कप्तान मंत्रना करते नजर आए। ओवर की आखिरी गेंद पर सैम कुर्रन को बोल्ड कर हार्दिक ने कप्तान की उम्मीदों को सही साबित किया। आखिरी ओवर में शार्दुल महंगे साबित हुए लेकिन 23 रन का बचाव कर भारत को हारे हुए मैच में वापसी कराई।

आखिरी मैच के बाद होगा विजेता का फैसला 

भारत ने चौथा मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। अब 20 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले से सीरीज के विजेता का फैसला होगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!