भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 8 रन से जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

 India vs England 4th T20 भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन ही बना पाई और भारत ने 8 रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी की। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा।

177 रन ही बना पाई इंग्लैंड की टीम

भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने धीमी शुरुआत की। पहले दो ओवर में जेसन रॉय और जोस बटलर ने सिर्फ दो रन रन ही बनाए। भारत को पहली सफलता भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में दिलाई। बटलर को 9 रन पर केएल राहुल के हाथों उन्होंने कैच करवाया। टीम इंडिया की तरफ से दूसरा विकेट राहुल चाहर ने लिया और उन्होंने डेविड मलान को 14 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 

हार्दिक पांड्या ने 40 रन पर जेसन रॉय को आउट कर भारतीय टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई। 19 गेंद पर 25 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो सुंदर को अपना कैच दे बैठे। शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे बेन स्टोक्स को 46 रन पर सूर्यकुमार के हाथों आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। इसके ठीक बाद उन्होंने कप्तान इयोन मोर्गन ने आउट कर दिया। सैम कुर्रन को हार्दिक पांड्या ने आउट कर वापस भेजा। आठवां विकेट क्रिस जॉर्डन के रूप में गिरा। 

भारत के लिए शार्दुल ने 3 विकेट झटके जबकि हार्दिक और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार को 1 विकेट मिला। 

भारत की पारी, सूर्यकुमार का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत पहली गेंद पर आदिल रशिद को छक्का लगाकर की। पहले ओवर में भारतीय टीम ने 12 रन बनाए। भारतीय टीम के पहला झटका रोहित के रूप में लगा। जोफ्रा आर्चर ने अपनी गेंद पर उनको 12 रन पर कैच कर वापस भेजा। केएल राहुल लगातार तीसरे मैच में भी रन बनाने में नाकाम रहे। 17 गेंद पर 14 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर वह आर्चर को गेंद थमा बैठे। भारतीय कप्तान विराट कोहली आदिल रशीद की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाने के चक्कर में 1 रन पर स्टंप हुए। 

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पहली इंटरनेशनल टी20 पारी में दमदार अर्धशतक बनाया। 28 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। 31 गेंद पर 57 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर वह डाविल मलान को कैच दे बैठे। 23 गेंद पर चार चौके की मदद से 30 रन बनाकर रिषभ पंत जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोर्ड होकर लौटे। हार्दिक पांड्या 8 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में  37 रन बनाकर आउट हुए। 

युजवेंद्र चहल की जगह राहुल चाहर को मौका दिया गया है जबकि चोट की वजह से इशान किशन नहीं खेलेंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन जगह दी गई है।

भारत का प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर 

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशिद।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!