केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना महामारी के कारण नई शिक्षा नीति लागू करने में नहीं होगी देरी

नई शिक्षा नीति को लागू करने में कोविड-19 महामारी के कारण देरी नहीं होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि नई शिक्षा नीति को पिछले वर्ष ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। यह 1986 में तैयार की गई 34 साल पुरानी शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति की जगह लेगी। नई नीति का लक्ष्य भारत को वैश्विक ज्ञान सुपरपावर बनाने के लिए स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली में परिवर्तनकारी सुधार लाने का मार्ग प्रशस्त करना है। एक अन्य सवाल के लिखित उत्तर में निशंक ने बताया कि देश भर के 42 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पेयजल सुविधा नहीं है। इसके अलावा 15 हजार स्कूलों के पास शौचालय नहीं है।

बीते वर्ष 26 हजार से ज्यादा भारतीय वेबसाइट हैक;इलेक्ट्रानिक एवं आइटी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि सीईआरटी-इन के आंकड़े के मुताबिक, 2020 के दौरान 26,100 से ज्यादा भारतीय वेबसाइट हैक हुई। राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने 2020 में इंटरनेट सेवा निलंबित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया था।

पिछले साल 33.42 लाख शिकायतें मिलीं

कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में कहा कि 2020 में सरकार को 33.42 लाख लोक शिकायतें मिलीं। इनमें से 23.19 लाख का निस्तारण कर दिया गया है। एक अन्य सवाल के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2020 तक की सूचना के मुताबिक, सीबीआइ के पास 1,117 मामले जांच के लिए लंबित हैं। इनमें से 18 मामले सात साल से ज्यादा पुराने हैं।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!