मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अटार्नी जनरल बोले- पिछड़ों की पहचान का राज्यों को है अधिकार

मराठा आरक्षण की वैधानिकता पर चल रही सुनवाई में गुरुवार को अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने विधि अधिकारी की हैसियत से संविधान पीठ के समक्ष अपना नजरिया रखा। अटार्नी जनरल ने कहा कि संविधान के 102वें संशोधन से पिछड़ों की पहचान करने और उनके लिए कानून बनाने के राज्यों के अधिकार समाप्त नहीं होते हैं। इस संशोधन में राज्यों को अनुच्छेद 15 (4) और 16 (4) के तहत मिले अधिकारों को नहीं छुआ गया है।

वेणुगोपाल ने कहा, यह कहना गलत होगा कि संविधान के 102वें संशोधन से राज्यों का पिछड़ों की पहचान करने और उन्हें ऊपर उठाने के लिए कानून बनाने का अधिकार समाप्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ आजकल मराठा आरक्षण के मामले में सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने अटार्नी जनरल को भी इस मामले में नोटिस जारी किया था। केके वेणुगोपाल ने गुरुवार को अटार्नी जनरल की हैसियत से कोर्ट में पक्ष रखा। वे सरकार की ओर से पेश नहीं हुए थे।संविधान के 102वें संशोधन के बाद जोड़े गए अनुच्छेद 342-ए व 342-ए (1) के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि इन अनुच्छेदों में जिस लिस्ट की बात की गई है, वह सेंट्रल लिस्ट है। वह लिस्ट राज्यों में स्थित केंद्रीय संस्थानों और केंद्र के तहत आने वाले उपक्रमों में नौकरी में रखने को लेकर है। वहां नौकरी पर उसी सूची से रखा जाएगा। वह केंद्र की सूची है। ऐसे ही केंद्रीय शिक्षण संस्थानों जैसे आइआइटी आदि में भी केंद्रीय सूची का ही उपयोग किया जाएगा।

केंद्र राज्य सरकार की हर सूची पर निर्भर नहीं होता। कई बार केंद्र और राज्य की सूची में अंतर होता है। इस बारे मे अटार्नी जनरल ने पंजाब की राज्य सूची और पंजाब के बारे में केंद्रीय सूची का हवाला दिया। दोनों सूचियों में शामिल जातियों में अंतर था। उन्होंने कहा कि अुच्छेद 15(4) और 16(4) में केंद्र और राज्य दोनों को पिछड़ों के लिए कानून बनाने का अधिकार दिया गया है। इन अनुच्छेदों में संविधान संशोधन के जरिये कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए उनमें राज्यों को मिला अधिकार बरकरार है।

वेणुगोपाल ने कोर्ट से कहा कि एक मामले में अनुच्छेद 14,15,16 और अन्य प्रविधानों का मुद्दा सात न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष लंबित है। ऐसे में कोर्ट को इस मामले में सिर्फ मराठा आरक्षण पर विचार करना चाहिए, बाकी चीजों पर नहीं। लेकिन सुनवाई कर रही पीठ ने कहा कि उसने इस मामले में कानूनी प्रश्न तय किए हैं। एक याचिका में संविधान के 102वें संशोधन को भी चुनौती दी गई है। ऐसे में कोर्ट को उस मामले पर भी फैसला देना होगा।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!