कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • एके एंटनी और रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया राहुल के 2 सीटोें से लड़ने का ऐलान
  • केरल कांग्रेस ने राहुल गांधी से की थी वायनाड से भी लड़ने की गुजारिश, दक्षिण में पार्टी को मिलेगी मजबूती
  • राहुल गांधी यूपी की अमेठी से लड़ते रहे हैं चुनाव, पिछली बार बीजेपी से स्मृति इरानी ने दी थी कड़ी टक्कर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
एके एंटनी और रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया राहुल के 2 सीटोें से लड़ने का ऐलान
केरल कांग्रेस ने राहुल गांधी से की थी वायनाड से भी लड़ने की गुजारिश, दक्षिण में पार्टी को मिलेगी मजबूती
राहुल गांधी यूपी की अमेठी से लड़ते रहे हैं चुनाव, पिछली बार बीजेपी से स्मृति इरानी ने दी थी कड़ी टक्कर
एंटनी ने कहा कि राहुल गांधी से सीनियर नेताओं ने मुलाकात की और बताया कि राज्य के लोगों की तरफ से आ रही मांग को ठुकराना उचित नहीं है। इसके लिए राहुल गांधी यूपी के अमेठी के साथ-साथ एक और सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। एंटनी ने बताया कि कई कारणों से केरल की वायनाड सीट को चुना गया है। एंटनी ने कहा कि केरल की वायनाड सीट सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह सीट केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ती है। ऐसे में राहुल गांधी यदि वायनाड सीट से लड़ते हैं तो यह दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व होगा।
अमेठी बनी रहेगी कर्मभूमि
इस दौरान पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी कई बार यह बात कह चुके हें कि अमेठी हमेशा उनकी कर्मभूमि रहेगी। राहुल गांधी के लिए अमेठी महज एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह उनके लिए परिवार की तरह है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार दक्षिण भारत से अन्याय होता रहा है। ऐसे में उत्तर और दक्षिण भारत को सांस्कृतिक तौर पर जोड़े रखना बेहद जरूरी था। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़कर तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान जब सुरजेवाला से पूछा गया कि बीजेपी का कहना है कि राहुल इसलिए दूसरी सीट खोज रहे हैं क्योंकि उन्हें आभास है कि अमेठी में स्थिति अच्छी नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में जब पीएम मोदी गुजरात छोड़कर भागे थे और वाराणसी में चुनाव लड़े थे तो क्या गुजरात में उनकी स्थिति अच्छी नहीं थी। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी को इस तरह की हल्की बातें करने से बचना चाहिए।
अमेठी में राहुल के सामने स्मृति 
अमेठी में राहुल गांधी के सामने बीजेपी की स्मृति इरानी चुनाव लड़ रही हैं। इरानी पिछले पांच वर्ष से क्षेत्र में काफी ऐक्टिव हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने इरानी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!