आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर सरकारी कार्यों में पड़ती है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें यूजर्स की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी दर्ज होती है। लेकिन, कई बार आपको यह चिंता भी सता सकती है कि कहीं आपके आधार के विवरण का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है? अगर आपको ऐसा अंदेशा सताता है तो आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है। आप UIDAI वेबसाइट पर होस्ट किए गए आधार प्रमाणीकरण इतिहास (Aadhar History) सेवा के जरिए कार्डधारक यह जान सकते हैं कि उन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड का उपयोग कहां कहां किया है।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। आधार कार्ड धारक पिछले 6 महीनों में किसी भी प्रमाणीकरण यूजर्स या एजेंसी (एयूए) द्वारा या उसकी ओर से किए गए सभी प्रमाणीकरण रिकॉर्ड का डिटेल देख सकते हैं। कोई भी आधार कार्ड धारक अपने आधार नंबर/वीआईडी ​​(VID) का उपयोग करके और वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके यूआईडीएआई वेबसाइट से अपने आधार प्रमाणीकरण इतिहास की जांच कर सकता है। हालांकि, एक समय में अधिकतम 50 रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं।

कैसे मिलेगा डेटा

1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

2. ‘मेरा आधार’ विकल्प पर क्लिक करें।

3. नया सेक्शन खुलेगा, ‘आधार प्रमाणीकरण इतिहास’ पर क्लिक करें।

4. अपना आधार नंबर और कैप्चा इमेज भरें।

5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

6. OTP दर्ज करें।

7. दो विकल्पों के साथ नई विंडो खुलेगी: Window प्रमाणीकरण प्रकार और डेटा रेंज।

8. आधार के उपयोग से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

आधार प्रमाणीकरण इतिहास से हमें कौन सी जानकारी मिल सकती है

आधार कार्ड धारक की ओर से किए गए प्रत्येक प्रमाणीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण इतिहास में निम्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. आथेंटिकेशन मॉडेलिटी

2. आथेंटिकेशन की तारीख और समय.

3. UIDAI रिस्पांस कोड

4. एयूए नाम

5. एयूए लेनदेन आईडी (कोड के साथ)

6. प्रमाणीकरण प्रतिक्रिया (सफलता / विफलता)

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!