मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित टैंकर इनोवा कार पर पलटा, 7 की मौत

मथुरा. यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा (Road Accident) हुआ. मंगलवार देर रात डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर पलट गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ते को सुचारू रूप से शुरू कराया. हादसा थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 के समीप हुआ. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर (HR69-3433) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर आ गया और वहां से गुजर रही इनोवा कार संख्या HR 33D 0961 पर पलट गया. टैंकर के इनोवा पर पलटने के कारण उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गयी. हादसा इतना भयंकर था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए।सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले इस हादसे में इनोवा सवार गांव सफीदों जींद निवासी मनोज, बबिता, अभय, कोमल, कल्लू, हिमाद्रि और ड्राइव्रर राकेश की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकलवाना शुरू कर दिया. एसएसपी ने यह भी बताया कि टैंकर डीजल का था और सड़क पर फैल गया था. इसी वजह से रिफायनरी की सेफ्टी यूनिट व दमकल मौके पर कार्य कर रही है, ताकि कोई और अनहोनी न हो.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!