मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्री के घर चोरी, दिनदहाड़े 12 लाख साफ

डिंडौरी। चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दी है। कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर 12 लाख के माल पर हाथ साफ कर गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई थी। घटना समनापुर थाना क्षेत्र की है। इस मकान में कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम की सास सगनी बाई रहती हैं, जो उनके साथ महामाया मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।

मंत्री की सास सगनी बाई ने पुलिस को बताया कि हम परिवार सहित मंत्री जी के साथ महामाया दर्शन करने रतनपुर गये थे, लौटते वक्त डिंडौरी में रुकना पड़ा। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं परिसर के अंदर रहने वाले किराएदार ने घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद घटना की सूचना परिजन को दी गई। घर में रखे 12 लाख के जेवरात सहित 10 हजार रुपये नगद चोरी हो गए हैं।

साथ ही अलमारी पेटी तथा सभी बक्सों को तोड़ कर सामान इधर -उधर फेंक दिया गया है,यहां तक की चोरों ने भगवान की मूर्ति को खंडित करते हुए तोड़ डाला है। सगनी बाई ने बताया की अनेक सोने के जेवरात पुरखों के जमाने के थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!