दिग्विजय के करीबी बैतूल विधायक डागा के घर; फैक्टरी, स्कूल सहित 15 ठिकानों पर IT रेड, दो से तीन दिन तक चल सकती है कार्रवाई

भोपाल:मध्यप्रदेश के बड़े ऑयल कारोबारी और बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा के घर, तेल फैक्टरी, स्कूल समेत 15 ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापा मारा है। भोपाल और सतना रीजन की आयकर विभाग की टीमों ने सतना और बैतूल और महाराष्ट्र में एक साथ सुबह 5 बजे कार्रवाई की। कार्रवाई में शामिल आयकर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक दो से तीन दिन तक कार्रवाई चल सकती है। बताया जाता है कि निलय डागा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी हैं।

कार्रवाई के दौरान विधायक निलय डागा घर पर ही थे। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। टीमें विधायक के ठिकानों से मिले दस्तावेज को खंगाल रही हैं। विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। आयकर की कार्रवाई से फैक्टरी संचालक के करीबियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फैक्टरी प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

विधायक निलय डागा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।

विधायक निलय डागा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।

यहां-यहां पड़े छापे
आयकर की टीमें बैतूल स्थित कोसमी में बैतूल ऑयल मिल, सतपुड़ा वैली स्कूल, कोठी बाजार स्थित निवास, परसोड़ा में स्थित गोदाम और बीज उत्पादक समिति के कार्यालय पहुंचीं। इसके अलावा सतना में राइस व ऑयल मिल और महाराष्ट्र के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। इन जगहों पर रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान विधायक के निवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पिता भी रह चुके हैं विधायक
बैतूल विधायक निलय डागा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के काफी करीबी हैं। उनके पिता विनाेद डागा भी कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। निलय ने 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल को 21645 वोटों से हराया था।

बैतूल ऑयल मिल पर कार्रवाई के लिए जाती टीम।

बैतूल ऑयल मिल पर कार्रवाई के लिए जाती टीम।

महाराष्ट्र तक फैला है कारोबार
डागा परिवार का कारोबार मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक फैला है। बताया जाता है कि आयकर की एक टीम महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई में भी ठिकाने पर भी छापा मारा है। महाराष्ट्र में विधायक का काली मिर्च और हल्दी का कारोबार है।

नेटलिंक समिट के पोस्टर चस्पा कर कार्रवाई करने पहुंची टीमें
आयकर की टीमें जिन वाहनों से विधायक की कार्रवाई करने पहुंची थीं, उन पर नेटलिंक समिट फरवरी 2021 के पोस्टर लगे थे, ताकि किसी को छापे की भनक न लग सके।

डागा ने प्रदर्शन के दौरान शिवराज को डंपर सिंह चौहान कहा था

बैतूल विधायक निलय डागा मुख्यमंत्री पर विवादित बयान भी दे चुके हैं। जून 2020 में पेट्रोल-डीजल के मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डंपर सिंह चौहान भी कह चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!