TMC MP एक्ट्रेस नुसरत जहां के नज़दीकी दोस्त हैं भाजपा में शामिल हुए एक्टर यश दासगुप्ता

नई दिल्ली,। बंगाली सिनेमा के चर्चित अभिनेता यश दासगुप्ता ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। ख़ास बात यह है कि यश बंगाली सिनेमा की मशहूर अदाकारा और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के क़रीबी दोस्त हैं और दोनों की यह नज़दीकियां बंगाली सिनेमा में चर्चा में हैं। नुसरत और निखिल जैन की शादी में खटपट की ख़बरें आने के बाद यश के साथ उनके अफेयर की ख़बरें भी पिछले कुछ समय से चल रही हैं। हालांकि, इसको लेकर नुसरत सफ़ाई भी दे चुकी हैं। 

जनवरी में कोलकाता टाइम्स से बातचीत में नुसरत ने कहा था- मेरे निजी जीवन के मसले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे है, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं। यह अच्छा हो या ख़राब। यह मेरी निजी ज़िंदगी है और मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं करूंगी। 

बता दें, नुसरत ने बिज़नेसमैन निखिल जैन के साथ 2019 में टर्की में शादी की थी। इसके बाद कोलकाता में शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इनकी शादी में प्रॉब्लम की ख़बरें तब गॉसिप गलियारों में गूंजने लगीं, जब कई महीनों तक नुसरत और निखिल ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं की थीं।

नुसरत ने यश के साथ एसओएस कोलकाता में काम किया था, जिसकी रिलीज़ के बाद से इनके बीच अफेयर की ख़बरें आने लगीं। कुछ मौक़ों पर दोनों को साथ भी देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के एक साथ राजस्थान रोड ट्रिप पर जाने का दावा भी किया गया था।

गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के बाद यश ने नुसरत के साथ दोस्ती को लेकर कहा कि वो अपने माइंडसेट के साथ अपनी पार्टी में हैं। मेरी एक और दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी टीएमसी में हैं। नुसरत बशीरहाट से टीएमसी की सांसद हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!