आम आदमी को महंगाई का एक और डोज, 50 रुपये बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली, आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी कराह रहा है वहीँ, दूसरी और अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ा इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज आधी रात 12 बजे से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 769 रुपये होगी। हालांकि, इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट पर दाम बढ़ने के बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से कीमतों में बढ़ोतरी बताई गई है। 

मालूम हो कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ जगहों पर इसके दाम 90 से 100 रुपयों के बीच पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल की 100 रुपये के पार हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 95 रुपये में बिक रहा है।

हाल के कुछ महीनों में महंगाई में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है। इस माह गैस सिलेंडर के दाम में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 4 फरवरी को भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ था। 

गौरतलब है कि हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 190 रुपये बढ़ गए थे, लेकिन घरेलू गैस के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन 4 फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम छह रुपये प्रति सिलेंडर कम हो गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!