गाड़ीवालों को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगी वाहन बीमा की दरें

इंश्योरेंस रेग्युलेटर ने कहा है कि इस बार बाइक, कार या कमर्शल वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। बता दें कि पिछले एक दशक से अप्रैल के आसपास मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10-40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाती थी। हालांकि पिछले साल बाइक, कार और टैक्सी के प्रीमियम में 10-20 प्रतिशत की कटौती की गई थी।
इस वित्त वर्ष में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रीमियम में कोई बदलाव न करे का फैसला किया है। रेग्युलेटर थर्ड पार्टी मोटर कवर की दरों का निर्धारण करता है और पर्सनल ऐक्सिडेंट के मामले में दरों की की निर्धारण की अनुमति बीमाकर्ता को देता है। इस साल उम्मीद थी कि इंश्योरेंस रेट में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।

गुरुवार को IRDAI ने कहा कि 1 अप्रैल 2018 को लागू की गईं प्रीमियम की दरें ही इस वित्त वर्ष में भी लागू होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो लोग जितना चार्ज दे रहे हैं, अगली नोटिस तक वही देना होगा। 75 सीसी से कम इंजन वाले दुपहिया वाहनों की दरें पहले की ही तरह 427 रुपये होंगी। इसके अलावा 75 से 150 सीसी तक के इंजन वाले दुपहिया वाहनों को प्रीमियम 720 रुपये होगा। हाइपावर बाइक की दरें पहले की ही तरह 985 रुपये रहेंगी।

छोटी कार वालों को 1,850 रुपये का प्रीमियम देना होगा और एसयूवी का चार्ज 7,890 रुपये होगा। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का रेट क्रमशः 2,595 और 1,685 रुपये रहेगा। छोटी टैक्सियों के लिए 5.437 रुपये और बड़ी कमर्शल कारों के लिए 7,147 रुपये सालाना देय होंगे।

  • इंश्योरेंस रेग्युलेटर ने कहा है कि इस बार बाइक, कार या कमर्शल वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी
  • पिछले साल बाइक, कार और टैक्सी के प्रीमियम में 10-20 प्रतिशत की कटौती की गई थी
  • 75 सीसी से कम इंजन वाले दुपहिया वाहनों की दरें पहले की ही तरह 427 रुपये होंगी
  • छोटी कार वालों को 1,850 रुपये का प्रीमियम देना होगा और एसयूवी का चार्ज 7,890 रुपये होगा
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!