कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा; कमलनाथ के मंत्री ने मीडिया से बात करने से रोका

धर्मपुरी से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा भेजा। बताया जा रहा है कि वह शराब की दुकान और ठेकेदारों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने और उनके शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई ना होने से दुखी हैं। विधायक पांचीलाल मेड़ा का कहना है कि स्कूल के पास बनीं दो शराब दुकानों को हटाने के लिए मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। इसके बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं है। विधायक का कहना है कि शराब की दुकान नहीं हटी और शराब माफिया ने मेरे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की है। उन्होंने अतिरिक्त आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय को हटाने की मांग भी की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया
विधायक पांचीलाल मेड़ा शुक्रवार को इस्तीफा भेजने के बाद भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे। इस दौरान मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर वहां पहुंचे और विधायक मेड़ा को अपने साथ ले गए। उन्होंने विधायक को मीडिया से बात भी नहीं करने दी।
उन्होंने मीडिया से कहा कि हम साथ में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मिलने जा रहे हैं। मेड़ा मेरे मित्र हैं और मैं उन्हें अपने साथ ले जाऊंगा।

इसके बाद विधायक मेड़ा मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ और गृहमंत्री बाला बच्चन के साथ के मंच पर हैं।

बंद कमरे में हुई सीएम से मुलाकात
कमलनाथ के मंत्रियों बाला बच्चन तथा प्रधुम्न तोमर ने नाराज़ विधायक मेढ़ा की मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करा दी। मुख्यमंत्री और नाराज विधायक के बीच करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई है। नाराज़ विधायक को कमलनाथ ने मना लिया है। मेड़ा ने कलेक्टर और एसपी की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताई है। शराब ठेकेदार द्वारा 20 लाख और महिला का लालच का भी जिक्र किया। विधायक ने अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

congress
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!