2 अप्रैल को राहुल गांधी कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादे के साथ-साथ कुछ अन्य अहम वादों को जगह मिल सकती हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र में न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादे के साथ-साथ कुछ अन्य अहम वादों को जगह मिल सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबी हटाने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रति देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रति माह 6,000 तक रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के बजट बढ़ाने का वादा किया है। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में 2008 की यूपीए सरकार की तरह किसानों की कर्ज माफी की घोषणा कर सकती है। पार्टी के अन्य वादों में सबके लिए हेल्थकेयर, सभी बेघर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को जमीन का अधिकार, प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन करना और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना शामिल हैं।

घोषणापत्र में कृषि क्षेत्र में ‘बड़ी संभावनाओं’ का फायदा उठाने के लिए कोल्ड स्टोरेज प्लांट, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि आधारित इंडस्ट्रीज लगाना भी शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी बेघर व्यक्ति को जमीन या आवास उपलब्ध कराने का वादा किया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में जारी करेंगे मैनिफेस्टो
मैनिफेस्टो में गरीब परिवारों को न्यूनतम आय योजना के तहत सालाना 72000 रुपये दिए जाने का होगा वादा
स्वास्थ्य और शिक्षा के बजट को बढ़ाने का भी पार्टी ने किया है वादा, कृषि कर्जमाफी का भी हो सकता है वादा

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!