देश में 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये बीमारियां


स्वास्थ्य के प्रति भारत में लगातार जागरूकता बढ़ती जा रही है। देश में इनटरनेट क्रांति के बाद अब लोग तमाम बीमारियों के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं और अपनी शंका भी दूर कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इससे जहां लोगों को संबंधित बीमारियों के बारे में सही जानकारी मिलती है वहीं लोग इस जानकारी के बाद तत्काल डॉक्टरों से सलाह लेकर अपना और अपने परिजनों का इलाज भी शुरू कर देते हैं। हालांकि इन लोगों का कहना है कि कई बार गूगल लोगों को डरावनी जानकारी भी दे देता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में 2108 में सबसे ज्यादा किन-किन बीमारियों के बारे में गूगल पर सर्च किया गया।

– 2018 में भारत में सबसे ज्यादा कैंसर के बारे में सर्च किया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल इरफान खान, सोनाली बेंद्रे, आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा, नफीसा अली जैसे सिलेब्रिटी इस बीमारी की चपेट में आए। जिसके बाद लोगों ने गूगल पर इसके बारे में ज्यादा सर्च करना शुरू किया।

– कैंसर के बाद देश में ब्लड प्रेशर के बार में गूगल पर सर्च किया गया। एक आंकड़े के मुताबिक देश में हर 3 में से 1 व्यक्ति हाइपरटेंशन के शिकार हैं। शायद इसी वजह से देश में बीपी के बारे में ज्यादा सर्च किया।

– दुनियाभर में भारत को डायबीटीज की राजधानी कहा जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में डायबीटीज 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस वक्त टाइप-2 डायबीटीज से पीड़ित हैं। लिहाजा कैंसर और बीजेपी के बाद देश में डायबीटीज के बारे में सर्च किया गया।

– कैंसर, ब्लड प्रेशर और डायबीटीज के बाद देश में 2018 में सबसे ज्यादा सर्च टायफाइड के बारे में किया गया। इस बीमारी की वजह से देश में हर साल सबा से डेढ़ लाख तक लोगों की मौत हो जाती है।

– भारत में डेंगू एक बड़ी समस्या है। लिहाजा 2018 में इसके बारे में भी गूगल पर जमकर सर्च किया गया। 2018 में भारत में डेंगू के करीब 10 हजार मामले सामने आए। हालांकि सरकारी उपाय और लोगों की जागरूकता की वजह से इसमें लगातार कमी आ रही है।

– देश में लगातार मानसिक बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। 2018 में इसकों लेकर भी लोगों ने जमकर गूगल किया।

– देश में कम सोने यानी इन्सोमेनिया की बीमारी भी बढ़ती जा रही है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में करीब 93 फीसदी लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं यानी 93 फीसदी भारतीय ऐसे हैं जो हर दिन 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं।

-ऊपर बताई गई बीमारियों के अलावा कॉन्स्टिपेशन, डायरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, एचआईवी-एड्स और डिप्रेशन भी कुछ ऐसी बीमारियां और हेल्थ कंडिशन्स हैं जो 2018 के टॉप सर्च हेल्थ कीवर्ड्स की लिस्ट में शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!