2040 तक भारत में 200 से ज्यादा होंगे एयरपोर्ट

देश में 2040 तक हवाई यात्रियों की संख्या करीब छह गुना बढ़कर 1.1 अरब होने की उम्मीद है। वहीं, परिचालन वाले हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर करीब 200 हो सकती है। नागर विमानन मंत्रालय की ओर मंगलवार को जारी दस्तावेज से इसकी जानकारी हुई। मंगलवार को ग्लोबल एविएशन समिट में इस सेक्टर की ग्रोथ का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा ने कहा कि करीब चार साल पहले भारत में कुल 400 एयरक्राफ्ट का संचालन हो रहा था। वर्तमान में देश में 622 एयरक्राफ्ट का संचालन हो रहा है. 2040 तक यह संख्या 2359 हो जाने की उम्मीद है. ठीक उसी तरह वर्तमान में देश में 99 एयरपोर्ट हैं. 2040 तक इसकी संख्या 200 के पार हो जाएगी।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि 2020 के मिड तक नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर एक साल में करीब 950 फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ करती हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से डोमेस्टिक पैसेंजर ग्रोथ रेट काफी कम है. इसलिए, नवी मुंबई एयरपोर्ट का काम तेजी से हो रहा है।

भारत में नागर विमानन उद्योग के लिए विजन 2040 दस्तावेज के मुताबिक, आने वाले समय में देश के पास अपना किराये पर विमान लेने का उद्योग होगा, जिसमें कर संरचना और पट्टे पर देने की प्रक्रिया वैश्विक स्तर के बराबर होगी या फिर उससे भी आकर्षक होगी। दस्तावेज में बताया गया कि 2040 में हवाई यात्रियों की संख्या छह गुना बढ़कर करीब 1.1 अरब होने का अनुमान है। वहीं 2040 में ऐसे करीब 190-200 हवाई अड्डे हो सकते हैं, जिनमें परिचालन हो रहा होगा। देश के शीर्ष 31 शहरों में दो हवाई अड्डे और दिल्ली तथा मुंबई में तीन-तीन हवाई अड्डे हो सकते हैं।

भारत की विमान ऑर्डर बुक सबसे बड़ी है। वर्तमान में 1,000 से ज्यादा विमानों की डिलिवरी लंबित है। बेड़ों में शामिल वाणिज्यिक विमानों की संख्या 2018 में 622 से बढ़कर 2040 में 2,359 हो सकती है। बता दें कि वित्त वर्ष 2017-18 में भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 18.7 करोड़ थी, जिन्होंने भारत से बाहर या फिर बाहर से भारत अथवा भारत के अंदर यात्रा की। वहीं भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण 125 से अधिक हवाईअड्डों का परिचालन करता है। भारत सातवां सबसे बड़ा विमानन बाजार है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!