वैक्‍सीन को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का बड़ा बयान, चिंता न करें, दोनों टीके सुरक्षित

देश में कोरोना के हालात और वैक्‍सीन के निर्माण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नीति आयोग के सदस्‍य डा. वीके पाल ने कहा कि वैक्‍सीन को लेकर प्रतिकूल प्रभाव और गंभीर समस्याओं के बारे में चिंताएं अब तक बेमानी लगती हैं। डेटा बताते हैं कि हम एक आरामदायक स्थिति में हैं और हम आपको आश्वस्त करना चाहेंगे कि दो टीका सुरक्षित हैं। हम उन आंकड़ों के साथ आश्वस्त करना चाहते हैं जो हमने देखे हैं कि दो कोविड टीके सुरक्षित हैं। वैक्सीन को लेकर हिचक खत्म होनी चाहिए। इसके बगैर हम महामारी को कैसे हराएंगे?

उन्‍होंने कहा कि यदि आपको दिया गया टीका नहीं लिया जा रहा है तो हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं। पूरी दुनिया वैक्सीन के लिए ताली बजा रही है। मैं डॉक्टरों और नर्सों से वैक्सीन को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। उन्‍होंने कहा कि एक नासेल टीके की पहचान की गई है। यह फेज 1 और फेज 2 ट्रायल के लिए विचार के लिए आया है। अगर यह काम करता है तो यह गेम चेंजर हो सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि दो टीके को क्‍लीनिकल ट्रायल टेस्‍ट मोड के तहत इमरजेंसी उपयोग की अनुमति दी गई है। इस वैक्सीन के लिए एक दस्तावेज में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि टीकाकरण के कारण साइड इफेक्‍ट होता है या प्रतिकूल स्थिति होती है तो अस्पताल में भर्ती करने का खर्च अधिकारियों द्वारा वहन किया जाएगा। 

उन्‍होंने कहा कि USA में पहले हफ्ते में 5,56,208 लोगों को टीकाकरण किया गया। हम 3 दिन में यह नंबर पार कर लेंगे। UK में पहले हफ्ते 1,37,897 लोगों को टीकाकरण किया गया। रूस में पहले हफ्ते 52,000 लोगों को टीकाकरण किया गया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि आज सुबह तक देश में 4,54,049 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख हो गई है जो लगातार कम हो गई है। प्रतिदिन मौतों की संख्या अब 140 है। देश में सिर्फ 2 राज्यों में 50,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। केरल में 68,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 51,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से ब्रिटेन से लौटे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। 

उन्‍होंने कहा कि देश में अब तक 1.52 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 5.63 फीसदी हैं और मत्युदर 1.44 फीसदी है। प्रति 10 लाख की आबादी में 7,668 कोरोना के नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। प्रति 10 लाख की आबादी में 110 लोगों की मौत हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!