Ind vs Aus 4th Test Day 1: लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 65 रन, खोए 2 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रिसबेन के ब्रिसबेन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए थे। 

ऑस्ट्रेलिया की पारी, सिराज ने दिया झटका

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर एक बार फिर से नाकाम रहे। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के हाथों उनको स्लिप में कैच करा वापस भेजा। टीम के दूसरे ओपनर मार्कस हैरिस को स्पेल की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने वॉशिंग्टन सुंदर के हाथों कैच करवाया। महज 5 रन बनाकर हैरिस आउट हुए। 

आज के मैच में भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह, हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन चोट की वजह से मैच के बाहर हैं। भारत की तरफ से टी नटराजन और वॉशिंग्टन सुंदर आज के मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बदलाव किया है। चोटिल ओपनर विल पुकोस्वकी की जगह मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है।

भारत का प्लेइंग इेलवन 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और टी नटराजन

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरोन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लयोन और जोश हेजलवुड।

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी जबकि मेलबर्न में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए बराबरी हासिल की। सिडनी में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ हुआ था। चौथे टेस्ट मैच निर्णायक है जिसे भी यहां जीत मिलेगी सीरीज उसकी होगी। मैच ड्रॉ होने की सूरत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी। पिछले दौरे पर सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!