मोदी दोबारा पीएम बने तो असम से हर घुसपैठिए को बाहर करेंगे: अमित शाह

असम के कलियाबोर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो हर घुसपैठिए को असम से बाहर कर दिया जाएगा। शाह ने यह भी दावा किया कि एनडीए असम की सभी 14 सीटों पर जीतेगी।
असम के कलियाबोर में अमित शाह का दावा- सभी 14 सीटों पर जीतेगा एनडीए
शाह ने वादा किया कि मोदी दोबारा पीएम बने तो सभी घुसपैठियों को बाहर कर देंगे
शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी भी असम के विकास के लिए काम नहीं किया

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को असम के कलियाबोर में रैली को संबोधित करने पहुंचे। अपना संबोधन की शुरुआत में ही शाह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए मानेस्वर बासुमतारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने कहा कि दावा किया कि असम गण परिषद, बीजेपी और बोडोलैंड पार्टी असम की सभी 14 सीटों पर जीतेगी। शाह ने यह भी वादा किया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो हर घुसपैठिए को असम से बाहर कर दिया जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘चुनाव में दो धड़े स्पष्ट बंटे हुए हैं। एक राहुल बाबा के नेतृत्व में गठबंधन बना है। कुछ तो घोषित गठबंधन है और कुछ लोग चुपके से गठबंधन के साथ हैं। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन इस देश की सेवा के लिए तैयार है। असम में एनडीए का गठबंधन 14 की 14 सीटें जीतेगा।
शाह की अपील- सभी 14 सीटों पर मेहनत करें कार्यकर्ता
शाह ने आगे कहा, ‘आपको तय करना है कि मोदी जी जैसा मजबूत नेता जिताना है या ऐसे गठबंधन को जिताना है, जिनका कोई नेता ही नहीं है। देश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि फिर से एक बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। असम में 14 सीटों पर एनडीए की कोई पार्टी लड़ती हो, सभी कार्यकर्ता जिताने का काम करें।’

मनमोहन सिंह पर हमला करते हुए शाह ने कहा, ‘आजादी को 70 साल से ज्यादा समय हो गया लेकिन असम के विकास के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। आपने यहीं से मनमोहन सिंह जी को जिताकर भेजा, वह 20 साल राज्यसभा के सांसद रहे, 10 साल प्रधानमंत्री रहे। मैं कहना चाहता हूं कि मनमोहन अपने 20 साल के काम का हिसाब लेकर आएं और हमारा कार्यकर्ता मोदी जी के पांच साल के काम का हिसाब लेकर आ जाएगा, तुलना कर लें।’ ‘हमने घुसपैठियों को उखाड़ दिया’
शाह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने घुसपैठियों को भारत में घुसने दिया लेकिन हमारे नेताओं सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्व शर्मा ने घुसपैठियों को उखाड़ दिया और जमीन को खाली कराया।’ शाह ने कहा कि हमने अपने बॉर्डर को पूरी तरह से सुरक्षित किया लेकिन यूपीए सरकार में ऐसा नहीं होता था। मोदी सरकार ने असम के विकास के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!