मप्र:मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में सात मानपुर के पृथ्वी गांव के हैं। वहीं तीन लोग सुमावली के पावली गांव के हैं। दो लोगों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण सोमवार रात को डॉक्टरों द्वारा ग्वालियर रेफर कर दिया गया था।

एसडीओपी सुजीत भदौरिया के अनुसार गांव में किस-किस की तबीयत शराब पीने के बाद खराब हुई है? इसका पता लगाने के पूछताछ की जा रही है।  सोमवार को बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर पृथ्वी गांव में जहरीली शराब पीने से जीतेंद्र यादव नाम के शख्स की हालत खराब हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ध्रुव यादव, सिरनाम, दीपेश, बृजकिशोर, दिलीप शाक्य, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत कुछ अन्य लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली। इनमें से तीन और की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इन्होंने  ओपी केमिकल से बनी शराब पी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस यहां पहुंची। इसके बाद पुलिस को देररात सुमावली थाना क्षेत्र के पावली गांव में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार ये लोग एक ही पार्टी में गए थे। 

बीहड़ में बेखौफ चलता है अवैध शराब का कारोबार

मुरैना के बीहड़ में कच्ची और जहरीली शराब का कारोबार बेखौफ चलता है। पिछले महीने ही नूराबाद पुलिस ने बीहड़ में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी थी। यह शराब मौटरसाइकिल से आसपास के गांवों में भेजी जाती थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके पूरे सूबे में इसे लेकर अभियान चलाया गया। इसके बाद यहां अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इस घटना से सबक लिया गया होता तो शायद इन लोगों की जान न जाती।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!