DCGI ने दी दो कोरोना वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सिन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है।ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है।

इससे पहले देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश करने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (CEC) ने कुछ शर्तों के साथ दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को हरी झंडी दी थी।

बता दें कि आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसीत वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से भारत में उत्पादन कर रहा है। वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने विकसित किया है। डीसीजीआइ से मंजूरी मिलने के बाद देश में कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। 

टीकाकरण को लेकर पुरजोर तैयारियों में जुटी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण को लेकर पुरजोर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी  के मद्देनजर देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार को वैक्सीन के ड्राई रन का आयोजन हुआ। इस दौरान टीकाकरण के तैयारियों के परखा गया। केंद्र सरकार ने इस दौरान बताया कि देशभर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान 286 सत्रों में लगभग 1,14,100  वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया गया।

ड्राई रन के दौरान तमाम चीजों का आकलन किया गया

ड्राई रन के दौरान तमाम चीजों का आकलन किया गया। को-विन प्लेटफार्म कैसे काम करेगा ? वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था, आब्जर्वेशन रूम, साइड इफेक्ट होने पर टीका केंद्र पर इमरजेंसी किट व दवाओं की उपलब्धता के अलावा यदि किसी को अस्पताल में स्थानांतरित करने की जरूरत पड़ी, तो उसके लिए क्या व्यवस्था है। ऐसी तमाम चीजों का आंकलन हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों से बचने की सलाह दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!