कांग्रेस नेताओं ने ट्रेनों में चिपकाए ‘चौकीदार चोर है’ वाले स्टिकर्स, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेनों पर बुधवार को विवादास्पद स्टिकर्स चिपकाए जाने के मामले में दो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने प्राथमिकी दर्ज की। इन नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों के अंदर और बाहर स्टिकर्स चिपकाए जिनपर ‘चौकीदार चोर है’ लिखा था।
आरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विवेक खंडेलवाल और शहर कांग्रेस समिति के प्रवक्ता गिरीश जोशी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी कुछ यात्री ट्रेनों के बाहरी और भीतरी हिस्से में विवादास्पद स्टिकर चिपकाए।

स्टिकर्स पर राहुल गांधी के फोटो भी मौजूद
आरपीएफ ने इस घटना के विडियो फुटेज भी जुटा लिए हैं। विवादास्पद स्टिकर्स पर छपा था, ‘देश का चौकीदार चोर है।’ इन स्टिकर्स पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों के साथ कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ का पंजा और लड़ाकू विमान की फोटो छपी थी। यही नहीं, इन स्टिकरों पर विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नाम और फोटो भी छपे थे।

आरपीएफ अधिकारी ने कहा, ‘ये स्टिकर यात्री ट्रेनों पर ऐसे वक्त चिपकाए गए, जब देश में लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू है। लिहाजा हमने निर्वाचन आयोग को मामले की जानकारी देकर उचित कदम उठाने का अनुरोध भी किया है।’ उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कांग्रेस पर बरसी बीजेपी
बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। इंदौर संभाग के बीजेपी प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा, ‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी लहर चलने वाली है। अपनी करारी चुनावी हार के पूर्वाभास से बौखलाई कांग्रेस गाली-गलौज की भाषा पर उतर आई है जिसका जवाब स्वयं मतदाता देंगे।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!