सूरतगढ़(राजस्थान) :राहुल गांधी की हुंकार ‘किसान की रक्षा, युवा को रोज़गार’

राजस्थान के सूरतगढ़ में राहुल गांधी ने जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं, हम गरीबों को पैसा देंगे। न्यूनतम आय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक गरीबी पर होगा और देश से गरीबी का नामोनिशान मिट जाएगा।

रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक काम करने जा रही है। केंद्र में सरकार बनने के बाद वह गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये सलाना देगी। इस योजना के जरिए कांग्रेस पार्टी ने गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार और अरुण जेटली जी सवाल पूछ रहे हैं कि ‘न्याय’ योजना के लिए इतने पैसे कहां से आएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये दे दिए, हम गरीबों को ‘न्याय’ योजना के जरिए हर साल 72 हजार रुपये देकर दिखाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, “मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए, लेकिन किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। मोदी जी सिर्फ वादे करते हैं, कुछ नहीं करते। हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में हमने से कर्जमाफी का वादा किया था, जैसे ही सरकार बनी हमने कर्जमाफी कर अपना वादा पूरा कर दिया।”

मंच से राहुल गांधी ने युवाओं और किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी रक्षा करेगी। राहुल गांधी ने किसानों और युवाओं का जिक्र करते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार में ये दोनों वर्ग परेशान है। लेकिन केंद्र में कांग्रेस की जब सरकार आएगी तो कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी।

राफेल सौदे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “राफेल सौदे में नरेंद्र मोदी ने घोटाला किया है। मोदी जी ने अनिल अंबानी के लिए चौकीदारी की है। पीएम मोदी फ्रांस गए और राफेल सौदे को बदल दिया, और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी कहते हैं मैं चौकीदार हूं, लेकिन वे यह नहीं बताते कि आखिर वे किसके चौकीदार हैं।” इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि क्या आपने किसानों के घर पर चौकीदार देखा है? क्या आपने बोरोजगार के घर पर चौकीदार देखा है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी यह नहीं बताते हैं कि वे अनिल अंबानी के चौकीदार हैं।

जीएसटी और नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के जरिए मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और आम जनता पर हमला किया। उन्होंने कहा, “नोटबंदी की वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोदी जी ने कहा था कि कालेधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया गया था। लेकिन हकीकत यह है कि नोटबंदी के दौरान बीजेपी और उससे जुड़े नेताओं ने नोटबंदी के दौरान अपने कालेधन को बदल लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!